Breaking Ticker

गाजियाबाद में 18 साल की छात्रा की हत्या या सुसाइड और वह 12वीं की छात्रा थी :- बड़ा सवाल-कपडे कैसे फटे आखिर क्यू

 


दैनिक समिकरन जिला प्रतिनिधि गाजियाबाद अरुण त्यागी*

*गाजियाबाद सिटी*: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसायटी में मंगलवार को हुई 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत के बाद बुधवार को हालात पूरी तरह बिगड़ गए,कहा जाता है की संधिया अभी 12वीं की छात्रा थी, परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने शव को जबरन कब्जे में लेकर श्मशान पहुंचाया। जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया। लोगों का आरोप है पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है।

परिजनों का आरोप है कि घटना के वक्त की सच्चाई छिपाई जा रही है। मृतका की बड़ी बहन ने पुलिस से साफ तौर पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक संस्कार से साफ इंकार कर दिया। उनका कहना है कि बिना पूरी सच्चाई सामने आए वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिवार ने यह भी साफ कर दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। परिवार को आशंका है कि युवती की रेप के बाद ऊपर से फेंककर हत्या की गई है।

*पुलिस बल तैनात*

मंगलवार के हंगामे को देखते हुए बुधवार सुबह से ही युवती के कनावनी स्थित घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, लेकिन गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग शव को सड़क पर ले आए और सीआईएसएफ मार्ग जाम कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और जोरदार हंगामा शुरू हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि मृतका के पिता सड़क पर ही बेहोश हो गए। इस दौरान सीआईएसएफ मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जिससे हालत पुलिस की पकड़ से बाहर हो गए।

काफी देर तक समझाने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने शव को जबरन कब्जे में लेकर कनावनी श्मशान घाट पहुंचाया। जिसका लोगों ने जमकर विरोध किया और पुलिस पर जबरन अंतिम संस्कार कराने का आरोप लगाया। श्मशान स्थल पर भी करीब दो घंटे तक शव रखा रहा और परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिस ने श्मशान घाट का गेट अंदर से बंद कर दिया।

*क्या बोले एसीपी*

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों को संस्कार के लिए समझाया जा रहा है। जांच में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जो भी सच सामने आएगा उससे परिवार को अवगत कराकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड व सोसायटी के लोगों के बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

 *पोस्टमार्टम रिपोर्ट*

 जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने बॉडी को पंचनामा के लिए भेजा, डॉक्टर ने पंचनामा रिपोर्ट में साफ जाहिर किया है की युक्ति ने आत्महत्या की है, जैसे ही पुलिस को आत्महत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ने परिजनों को बताया की युक्ति ने आत्महत्या ही की है

*संधिया फ़ाइल फोटो ऊपर मेंशन की गयी है*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.