दैनिक समिकरन प्रतिनिधि गाजियाबाद अरुण त्यागी
डॉ0हिमानी अग्रवाल ने गाजियाबाद व श्री अजीतपाल त्यागी विधायक ने मुरादनगर में हरी झंडी दिखाकर किया स्कूटी रैली का शुभारम्भनारी शक्ति वन्दन अधिनियम में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित: डॉ0हिमानी अग्रवाल
*गाजियाबाद।* नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जागरुकता हेतु जनपद गाजियाबाद में स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ डॉ हिमानी अग्रवाल मा० सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली दुर्गा भाभी चौक नवयुग मार्केट से प्रारंभ होकर रानी लक्ष्मी बाई मूर्ति जी०टी० रोड पर संपन्न हुई। इस रैली में शिक्षा विभाग, स्वास्थय विभाग, सिविल डिफेन्स एवं गैर सरकारी संगठन की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान मा० सदस्य द्वारा बताया गया कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम भारत सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी भागीदारी बढाने के उद्देश्य से लाया गया एक महत्वपूर्ण कानून है जिसके अंतर्गत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मनोज कुमार पुष्कर, जिला सामाज कल्याण श्री अधिकारी संदीप कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री पियूष राय, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री लोकेन्द्र सिंह, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर हब श्रीमती नेहा वालिया, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रीती मलिक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रैली में लगभग 600 से अधिक स्कूटी (दोपहिया वाहन) रहे।
इसके अतिरिक्त नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जागरुकता हेतु स्कूटी रैली का आयोजन काईट कॉलेज मुरादनगर से मुरादनगर रैपिड रेल स्टेशन तक किया गया। रैली का शुभारंभ मा० विधायक मुरादनगर अजीत पाल त्यागी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया । इस दौरान मा० विधायक द्वारा बताया गया कि इस अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं को राजनितिक प्रतिनिधित्व में बढ़ावा देना, महिलाओं की आवाज को निति निर्धारण में मजबूत करना, समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देना। रैली में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, बाल एव पुष्टाहार की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान परियोजना निदेशक श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी शैलेदर कुमार सिंह, ए०डी०ओ० पंचायत श्री अमित कुमार, शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अनुज त्यागी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रैली में लगभग 500 से अधिक स्कूटी (दोपहिया वाहन) रहे।
